2026 के विष्णु राभा, सती साधनी और आजानपीर पुरस्कारों की घोषणा
गुवाहाटी, 17 जून, (हि.स.)। असम के सांस्कृतिक कार्य मंत्री बिमल बोरा ने बुधवार को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित विष्णु राभा, सती साधनी और आजानपीर पुरस्कारों के प्राप्तकर्ताओं के नामों की घोषणा की।
मंत्री ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ललित कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मधुसूदन दास को विष्णु राभा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं, नृत्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मानिक बरबायन को विष्णु राभा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए साहित्यकार गीता उपाध्याय को सती साधनी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान के लिए शम्सुद्दीन अहमद को आजानपीर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ये पुरस्कार राभा दिवस के अवसर पर 20 जून को गुवाहाटी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र स्थित दामोदर देव प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

