home page

डिगबोई में युवक की मौत के बाद हिंसक विरोध, वाहनों में लगाई आग

 | 
डिगबोई में युवक की मौत के बाद हिंसक विरोध, वाहनों में लगाई आग


तिनसुकिया (असम), 21 अप्रैल (हि.स.)। डिगबोई में एक युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़कों पर उग्र विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

मृतक की पहचान आकाश तिवारी के रूप में हुई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प भी हुई, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ गई। पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों का विरोध जारी रहा।

इस मामले में आकाश सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश