home page

असम के नावबैचा में गांजा तस्कर को ग्रामीणों ने दबोचा

 | 
असम के नावबैचा में गांजा तस्कर को ग्रामीणों ने दबोचा


लखीमपुर (असम), 15 जून (हि.स.)। नावबैचा के बलोमा गांव में जागरूक ग्रामीणों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए अकबर नामक एक कथित गांजा तस्कर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अकबर लंबे समय से क्षेत्र के युवाओं को गांजा और अन्य नशीले पदार्थ उपलब्ध करा रहा था, जिससे युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही थी। इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों में गहरी चिंता थी।

युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ग्रामीणों ने एकजुट होकर आरोपित को पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों की इस सतर्कता और साहसिक पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। यह घटना नशे के खिलाफ समाज की सामूहिक लड़ाई और जनभागीदारी का प्रेरणादायक उदाहरण मानी जा रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश