home page

पीएफआर के लिए लिकोर गांव के निवासियों ने दिया अपना समर्थन

 | 

इटानगर, 19 मार्च (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश सियांग जिला लिकोर गांव के लोगों ने प्रस्तावित सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट (एसयूएमपी) के लिए पूर्व-व्यवहार्यता रिपोर्ट (पीएफआर) के समर्थन के लिए आज लिकोर गांव के निवासियों के कई लोगों ने अपना समर्थन देते हुए एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

अरुणाचल प्रदेश सरकार की ओर से अपर सियांग के उपायुक्त, तालो जेरांग ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जबकि निवासियों का प्रतिनिधित्व करते हुए ओम्बेंग डांगगेन ने भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए और लिकोर गांव के 65 परिवारों में से 28 परिवारों की सहमति वाली सूची औपचारिक रूप से प्रस्तुत की।

यह कार्यक्रम आज उपायुक्त बंगले के सम्मेलन कक्ष में आयोजित एक बैठक के दौरान कुल 28 परियोजना प्रभावित परिवारों (पीएएफ) ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम में इंजीनियर अटेक मियू, नोडल अधिकारी, एसयूएमपी, एपी कोम्बो, जेडपीसी और एसयूएमपी विकास समिति के सदस्य उपस्थित थे।

ग्रामीणों की सकारात्मक प्रतिक्रिया की सराहना करते हुए, उपायुक्त जेरंग ने पीएफआर सर्वेक्षण कराने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के उद्देश्य को रेखांकित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण का एकमात्र उद्देश्य प्रस्तावित परियोजना क्षेत्र की व्यवहार्यता का आकलन करना है।

उन्होंने कहा कि व्यवहार्यता अध्ययन पूरा होने के बाद ही यह निर्धारित किया जाएगा कि परियोजना को आगे बढ़ाया जा सकता है या नहीं। यदि निष्कर्ष अनुकूल रहे, तो परियोजना पर व्यापक विचार-विमर्श और परामर्श किया जाएगा; हालांकि, यदि परिणाम प्रतिकूल रहे, तो परियोजना आगे नहीं बढ़ेगी।

उपायुक्त ने यह भी आश्वासन दिया कि सहमति प्राप्त करने और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की पूरी प्रक्रिया संबंधित निवासियों के साथ उचित परामर्श, जागरूकता और पारदर्शिता के साथ संपन्न की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी