home page

विकसित भारत युवा संसद में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवाओं ने रखे विचार

 | 
विकसित भारत युवा संसद में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवाओं ने रखे विचार


विकसित भारत युवा संसद में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवाओं ने रखे विचार


-कैरोलिन बासुमतारी बनीं प्रतियोगिता की विजेता-राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा

कोकराझार (असम), 07 नवम्बर (हि.स.)। विकसित भारत युवा संसद (वीबीवाईपी) 2026-27 का आयोजन शनिवार को कोकराझार स्थित बोड़ोफा यूएन ब्रह्म कॉलेज में किया गया। मॉय भारत केंद्र, कोकराझार के सहयोग से बोड़ोफा यूएन ब्रह्म कॉलेज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सार्वजनिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से विचार-विमर्श करने, आम नागरिकों के दृष्टिकोण को समझने, अपनी राय विकसित करने तथा प्रभावशाली ढंग से विचारों को प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विचार व्यक्त करने के लिए तीन मिनट का समय दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में कैरोलिन बासुमतारी को विजेता घोषित किया गया, जबकि शरीफुल इस्लाम प्रथम उपविजेता तथा ठाकुर अक्षिता राधेश्याम द्वितीय उपविजेता रहे।

प्रतियोगिता के तीनों विजेता अब विकसित भारत युवा संसद 2026-27 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोकराझार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक जागरूकता, तार्किक चिंतन और सार्वजनिक मुद्दों पर प्रभावी संवाद की क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा