home page

विकसित भारत युवा संसद जिला स्तरीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न

 | 

इटानगर, 27 फरवरी (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश लोवर सुवनसिरी जिला के जीरो में इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय ने आज विकसित भारत युवा संसद 2026 का जिला स्तरीय आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का विषय था “आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक।” इसका उद्देश्य युवाओं को आपातकाल काल के ऐतिहासिक महत्व और भारत में संवैधानिक शासन, नागरिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर इसके स्थायी प्रभावों पर गहन चिंतन करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

स्वागत भाषण में बिद्यानंद सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और युवाओं से समकालीन चुनौतियों के प्रति समाधान-उन्मुख दृष्टिकोण विकसित करते हुए राष्ट्र के इतिहास को समझने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रजिस्ट्रार डॉ. प्रशांत रॉय उपस्थित थे और अपने संबोधन में उन्होंने लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा और युवाओं में संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के महत्व पर बल दिया।

लोअर सुबनसिरी जिले के व्यापार विकास अधिकारी-सह-डीआईपीआरओ प्रभारी ताई अरुण ने जूरी सदस्य के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया।

अपने संबोधन में उन्होंने प्रतिभागियों को अलग-अलग दृष्टिकोणों का सम्मान करते हुए आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ बोलने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग जागरूक, सचेत और जिम्मेदार युवाओं पर निर्भर करता है।

उन्होंने युवाओं को ऐसा जीवंत लोकतांत्रिक मंच प्रदान करने के लिए भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और जिला नोडल संस्थान आईजीटीएएमएसयू जीरो की सराहना भी की।

कार्यक्रम में एक अन्य निर्णायक सदस्य के रूप में उपस्थित उद्यमी और नारा आबा की संस्थापक तागे रीता ताखे ने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अपनी गतिविधियों, शौक और करियर की आकांक्षाओं को विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप बनाएं ताकि भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी