home page

मध्य गुवाहाटी में भाजपा उम्मीदवार विजय गुप्ता ने की कई जनसभाएं, विकास और संगठन पर दिया जोर

 | 
मध्य गुवाहाटी में भाजपा उम्मीदवार विजय गुप्ता ने की कई जनसभाएं, विकास और संगठन पर दिया जोर


मध्य गुवाहाटी में भाजपा उम्मीदवार विजय गुप्ता ने की कई जनसभाएं, विकास और संगठन पर दिया जोर


गुवाहाटी, 27 मार्च (हि.स.)। भाजपा के गुवाहाटी मध्य विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार विजय गुप्ता ने शुक्रवार देर शाम फटाशिल स्थित जीएमसी ओल्ड कालोनी के गुरुद्वारा परिसर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति देखी गई।

अपने संबोधन में विजय गुप्ता ने स्वयं को भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता बताते हुए पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘सर्वोदय’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत पर कार्य करती है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी जाती है।

इसके साथ ही, दिन की छठी सभा मध्य गुवाहाटी क्षेत्र के रूपनगर स्थित गोपी बोड़ो पथ में स्थानीय लोगों के साथ सफलतापूर्वक आयोजित की गई। सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गुप्ता ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में राज्य में हुए व्यापक विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों की तरह उनके विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की गति तेज हुई है।

इस अवसर पर भाजपा असम प्रदेश के प्रभारी हरीश द्विवेदी, जिला भाजपा अध्यक्ष तपन दास, 27 नंबर वार्ड के पार्षद रिंटू मणि ब्रह्म, मुकुता डेका, युवा नेता ईशान भराली सहित विभिन्न मंडल के प्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश