home page

अखिल गोगोई पर विजय गुप्ता ने लगाया विधानसभा की गरिमा प्रभावित करने का आरोप

 | 
अखिल गोगोई पर विजय गुप्ता ने लगाया विधानसभा की गरिमा प्रभावित करने का आरोप


गुवाहाटी, 14 जुलाई (हि.स.)। मध्य गुवाहाटी के विधायक विजय गुप्ता ने शिवसागर के विधायक अखिल गोगोई पर आरोप लगाया कि उनके व्यवहार से विधानसभा की कार्यवाही बाधित हो रही है और सदन की गरिमा प्रभावित हो रही है।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी या कानूनी कार्रवाई का निर्णय पुलिस और संबंधित विभाग कानून तथा संविधान के अनुसार करते हैं। विजय गुप्ता मंगलवार को असम विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के बाद सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मानसून के दौरान राज्य में बाढ़ की स्थिति पर भी गुप्ता ने चिंता जताई। उन्होंने लोगों से नागरिक जिम्मेदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक और कचरा नालियों में फेंके जाने से जल निकासी बाधित होती है, जिसके कारण सड़कों पर जलभराव की समस्या बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सरकार और आम नागरिकों को मिलकर काम करना होगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश