home page

चुनाव 26: मध्य गुवाहाटी में भाजपा की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, विजय गुप्ता ने विकास जारी रखने का किया वादा

 | 
चुनाव 26: मध्य गुवाहाटी में भाजपा की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, विजय गुप्ता ने विकास जारी रखने का किया वादा


गुवाहाटी, 27 मार्च (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर मध्य गुवाहाटी सीट से भाजपा के उम्मीदवार विजय गुप्ता ने शुक्रवार को शुक्लेश्वर मंडल के निजरापार सार्वजनिक नामघर परिसर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। सभा में स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति और उत्साह देखने को मिला, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा असम प्रदेश के उपाध्यक्ष अमिय कुमार भुइयां, 27 नंबर वार्ड परिषद के प्रतिनिधि रिंटू मणि ब्रह्म, मुकुता डेका तथा मध्य गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक प्रभात कुमार दास सहित कई मंडल स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए विजय गुप्ता ने कहा कि जिस तरह पूरे असम में विकास की गति जारी है, उसी तरह मध्य गुवाहाटी में भी विकास की धारा को बनाए रखने के लिए जनता तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में लोग भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाकर विकास यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश