home page

सेंट्रल गुवाहाटी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता का जनसंपर्क अभियान

 | 
सेंट्रल गुवाहाटी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता का जनसंपर्क अभियान


गुवाहाटी, 24 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सेंट्रल गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार विजय गुप्ता ने मंगलवार को क्षेत्र में व्यापक चुनावी प्रचार अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से जनसंपर्क किया।

इस दौरान पूर्वोत्तर हिंदुस्तानी युवक समाज के तत्वावधान में आयोजित एक सभा में उन्होंने जनता जनार्दन से संवाद किया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखी गई।

सभा को संबोधित करते हुए गुप्ता ने क्षेत्र के विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताएं रखीं। उन्होंने मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए भाजपा की विकास और समावेशी नीति को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली, जिससे आगामी चुनावों को लेकर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में माहौल मजबूत होता नजर आया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश