मध्य गुवाहाटी में भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता का घर-घर जनसंपर्क अभियान
गुवाहाटी, 29 मार्च (हि.स.)। मध्य गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार विजय गुप्ता ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को शांतिपुर हिलसाइड क्षेत्र में व्यापक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान गुप्ता ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगा और पार्टी की विकास योजनाओं को साझा किया। अभियान के दौरान उन्हें जनता का उत्साहजनक स्वागत मिला, वहीं लोगों ने अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं भी उनके सामने रखीं।
विजय गुप्ता ने कहा कि जनता से मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का उन पर भरोसा और भाजपा की जीत के प्रति उत्साह उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन देते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।.
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

