home page

नाहरलागुन में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र पंचपदी अधिगम पद्धति प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

 | 
नाहरलागुन में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र पंचपदी अधिगम पद्धति प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ


गुवाहाटी, 28 मई (हि.स.)। अरुणाचल शिक्षा विकास समिति द्वारा एएसवीएस प्रशिक्षण केंद्र, पाचिन कॉलोनी, नाहरलागुन, अरुणाचल प्रदेश में “विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र पंचपदी अधिगम पद्धति प्रशिक्षण कार्यशाला” का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य रूप से विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अखिल भारतीय संगठन मंत्री गोबिंद चंद्र महंत, वीबीएबीएसएस के उपाध्यक्ष दूसी रामकृष्ण राव तथा विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी आदि मौजूद थे।

शिशु शिक्षा समिति असम के प्रचार संयोजक मुकुटेश्वर गोस्वामी ने गुवाहाटी में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों से विद्या भारती के मास्टर ट्रेनर सहभागिता कर रहे हैं। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचपदी अधिगम पद्धति को अधिक प्रभावी बनाना तथा विद्या भारती संस्थानों में शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना है।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने संस्कारयुक्त शिक्षा, नवीन शिक्षण पद्धतियों तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों पर आधारित शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है।

कार्यशाला में आगामी दिनों में विभिन्न शैक्षणिक सत्र, व्यवहारिक प्रदर्शन, समूह चर्चा एवं संवादात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 मई तक चलेगा।

यह कार्यशाला पूर्वोत्तर क्षेत्र के विद्या भारती विद्यालयों में प्रभावी शिक्षण व्यवस्था एवं समग्र शिक्षा को नई दिशा प्रदान करेगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश