विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के शैक्षिक परिषद का गठन
गुवाहाटी, 04 फरवरी (हि.स.)। विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र द्वारा शैक्षिक परिषद का आज गठन किया गया। क्षेत्रीय शैक्षिक परिषद बैठक का आयोजन विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र द्वारा गुवाहाटी स्थित असम प्रकाशन भारती के सभागार में दो दिवसीय कार्यक्रमों के तहत आज संपन्न हुआ।
दो दिवसीय बैठक में विद्याभारती के राष्ट्रीय महामंत्री देसराज शर्मा एवं राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर ने अपना संबोधन दिया। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त मेधावी युवा एवं प्रसिद्ध उद्यमी निश्चल नारायणम भी परिषद की बैठक में सम्मिलित हुए। उन्होंने दो विद्यालयों को गणित प्रयोगशाला संबंधी सामगी प्रदान की। विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष प्रो गंगा प्रसाद परसाई, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जगदीन्द्र रायचौधुरी एवं संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी का मागदर्शन प्राप्त हुआ।
पूर्वोत्तर के सभी राज्यों से शैक्षिक परिषद के लिए सदस्य बैठक में सम्मिलित हुए। शिक्षा में गुणवक्ता सुधार, विद्यालयों का मानकीकरण, नवाचार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन सहित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए योजना बनाई गयी। सभी प्रान्तों में भी शैक्षिक परिषदों का गठन किया जाएगा। जिसके माध्यम से अध्ययन एवं विद्यालयों को मागदर्शन प्रदान किया जाएगा। प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च स्तर तथा प्रोत अनुसार व्यापक विचार विमर्श शैक्षिक परिषद द्वारा किया गया।
महामंत्री देसराज शर्मा ने कहा कक्षाकक्ष का वातावरण संस्कारयुक्त एवं भयमुक्त रहने पर विद्यार्थियों की रुचि जागृत होती है। सहज संवाद आचार्य, छात्र एवं परिवारों के मध्य आवश्यक है। शिक्षा का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करना है जो जीवन की वर्तमान चुनौतियों का सामना सफलता पूर्वक कर सकें। विद्यालयों में युगानुकूल परिवर्तन को स्वीकार करते हुए योजना बनाने की आवश्यकता है। --------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

