home page

वीडियो पत्रकार सुखेंदु राय चौधरी का शव बरामद

 | 
वीडियो पत्रकार सुखेंदु राय चौधरी का शव बरामद


बंगाईगांव (असम), 16 अक्टूबर (हि.स.)। असम के बंगाईगांव जिले में वरिष्ठ वीडियो पत्रकार सुखेंदु राय चौधरी उर्फ गुटु का शव बरामद होने से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पांच अक्टूबर से लापता चल रहे सुखेंदु का शव शुक्रवार को जिले के हातिमुत्रा इलाके के घने जंगल से बरामद किया गया।

सुखेंदु राय चौधरी वर्ष 2011 से विभिन्न सैटेलाइट समाचार चैनलों में वीडियो पत्रकार के रूप में कार्यरत थे। लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े रहने के कारण उनकी पहचान एक अनुभवी वीडियो पत्रकार के रूप में थी।

उनके अचानक निधन की खबर से बंगाईगांव के पत्रकारों और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है। उनके सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

हालांकि, उनकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश