नगांव उपचुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर पार्टी कार्यालय में जश्न, मुख्यमंत्री पहुंचे
गुवाहाटी, 9 अक्टूबर (हि.स.)। असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उपचुनाव के नतीजों को लेकर शुक्रवार की शाम गुवाहाटी स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा भी पार्टी कार्यालय पहुंचे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी उत्सुकता देखने को मिली। नगांव उपचुनाव में भाजपा के प्रभावशाली प्रदर्शन को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने जीत के जश्न के दौरान एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। नगांव उपचुनाव के परिणाम को लेकर राज्य की राजनीति में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

