मणिपुर में वाहन चोर गिरफ्तार, 288 एसपी कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार
इंफाल, 20 मई, (हि.स.)। मणिपुर पुलिस ने रिम्स परिसर से हुए वाहन चोरी के मामले में दर्ज प्राथमिकी की जांच के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान थौबल जिले के इरोंग चेसाबा निवासी बोगिमायुम इमारन खान (32) के रूप में हुई है।
पुलिस की आधिकारिक जानकारी अनुसार आरोपित को मंगलवार को थौबल जिले के लिलोंग डैम स्थित अंजुमन हीलिंग सेंटर से गिरफ्तार किया गया। वाहन चोरी मामले में आगे की जांच जारी है।
एक अन्य अभियान में मणिपुर पुलिस ने 18 मई को काकचिंग जिले के काकचिंग थाना क्षेत्र अंतर्गत पल्लेल लाइमनाई चिंगजिन इलाके से चंदेल जिले के लीवा लेइकुन गांव, लीवा सारेई निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान थ. विनी (52) और आयोला शिंगलाई (55) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 288 एसपी कैप्सूल तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस ने इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

