बी बरुवा कॉलेज के सामने सीता देवी को टक्कर मारने वाले वाहन को किया गया जब्त
| Apr 30, 2026, 09:55 IST
गुवाहाटी, 30 अप्रैल (हि.स.)। गुवाहाटी के बी बरुवा कॉलेज के सामने हुए एक भीषण सड़क हादसे में सीता देवी नामक महिला की मंगलवार को हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपित वाहन को जब्त कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योतिर्मय नाथ नामक चालक ने वाहन चलाते समय सीता देवी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया था।
घटना का पूरा दृश्य पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है और फरार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

