home page

श्रीभूमि के कालीगंज में आकाशीय बिजली से वाहन में लगी आग

 | 
श्रीभूमि के कालीगंज में आकाशीय बिजली से वाहन में लगी आग


श्रीभूमि (असम), 22 अप्रैल (हि.स.)। श्रीभूमि जिले के कालीगंज क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दर्दनाक घटना हुई, जब आकाशीय बिजली गिरने से सड़क पर चल रहा एक वाहन आग की चपेट में आ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 2 बजे रहीमपुर–नयाग्राम इलाके में हुई। अचानक गिरी बिजली सीधे वाहन पर आ गिरी, जिससे वाहन में तुरंत आग लग गई और वह जलने लगा।

सौभाग्यवश वाहन में सवार हाफिज फखरुल इस्लाम समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी जान बच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद संबंधित विभाग द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश