रहा टोलगेट पर मवेशियों से भरा वाहन जब्त
| Jun 3, 2026, 19:54 IST
नगांव (असम), 03 जून, (हि.स.)। नगांव जिले के रहा टोलगेट पर पुलिस ने मवेशियों से भरे एक वाहन को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक समेत कई अन्य लोग मौके से फरार होने में सफल रहे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब्त वाहन के अंदर 12 गायों को रस्सियों से बांधकर ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में वाहन को रोककर जांच की गई, जिसके बाद मवेशियों को बरामद किया गया।
घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक और अन्य संबंधित व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है। बरामद मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

