home page

फकीराग्राम परिषदीय क्षेत्र में टीसीएलसीसी और वीसीडीसी के नियुक्ति पत्र वितरित

 | 

कोकराझार (असम), 10 जनवरी (हि.स.)। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के नेतृत्व वाली बीटीसी परिषदीय सरकार के अंतर्गत फकीराग्राम परिषदीय क्षेत्र में टीसीएलसीसी तथा छह वीसीडीसी के अध्यक्षों और सदस्यों/सदस्याओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। फकीराग्राम बीपीएफ ब्लॉक कार्यालय में अध्यक्ष एवं पार्षद एजामुल हक की अध्यक्षता में बीते शुक्रवार की देर शाम को आयोजित बैठक में टीसीएलसीसी तथा छह वीसीडीसी के अध्यक्षों और सदस्यों/सदस्याओं के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

टीसीएलसीसी के अध्यक्ष के रूप में पार्षद एजामुल हक को नियुक्त किया गया। वहीं, चिथिला वीसीडीसी के अध्यक्ष के रूप में करेण राय, बरुवापारा वीसीडीसी के अध्यक्ष के रूप में साहिल अहमद, फकीराग्राम वीसीडीसी के अध्यक्ष के रूप में सहिदुल इस्लाम, शक्तिआश्रम वीसीडीसी के अध्यक्ष के रूप में रामिस अंजुम, जयपुर वीसीडीसी के अध्यक्ष के रूप में विक्की मोल्ला तथा कालझार वीसीडीसी के अध्यक्ष के रूप में रफिजुद्दीन शेख को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

बैठक में फकीराग्राम ब्लॉक समिति के महासचिव पुलकेश राय, बीपीएफ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुल्तान आलम सहित प्राथमिक स्तर के अध्यक्ष–सचिव तथा विभिन्न स्तरों के पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा