home page

बाढ़ प्रभावितों के बीच निजी स्तर पर राहत सामग्रियों का वितरण

 | 
बाढ़ प्रभावितों के बीच निजी स्तर पर राहत सामग्रियों का वितरण


शोणितपुर (असम), 31 जुलाई (हि.स.)। ऊपरी असम के शिवसागर, चराईदेव और जोरहाट जिलों में आई भीषण बाढ़ केवल एक प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति इंसानी लापरवाही की गंभीर चेतावनी भी है। आज शोणितपुर जिलांतर्गत रंगापारा के ताराजुली निवासी ज्योतिष सागर के नेतृत्व में, सादरी फिल्म सिटी के डायरेक्टर-उमेश तांती, अजय कर्मकार, जोनसिस पन्ना, रंगापारा पंचायत उपाध्यक्ष कुमार मल्लिक आदि का एक दल राहत सामग्री लेकर बाढ़ ग्रस्त लोगों के बीच वितरित किया।

बाढ़ प्रभावितों ने निजी स्तर पर की गयी मदद के लिए आभार जताया। ज्ञात हो कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोग भोजन, कपड़े, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री भेजकर मानवता का परिचय दे रहे हैं। संकट की इस घड़ी में समाज की सामूहिक संवेदनशीलता और सहयोग की भावना प्रेरणादायक रही।

ऊपरी असम की यह त्रासदी केवल एक क्षेत्र की पीड़ा नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक सीख है। यदि इंसान इस चेतावनी से सबक नहीं लिया, तो भविष्य में प्रकृति का प्रकोप और भी गंभीर रूप में सामने आ सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जयकिशोर झा