मणिपुर में यूएनएलएफ (के) उग्रवादी गिरफ्तार
| Aug 29, 2026, 16:49 IST
थौबल (मणिपुर), 29 अगस्त (हि.स.)। मणिपुर के थौबल जिले में थौबल जिला पुलिस, 31 असम राइफल्स और 46 असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित संगठन यूएनएलएफ (के) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आज बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नंगोम गिब्स सिंह उर्फ पामेल (29) के रूप में हुई है। वह इम्फाल ईस्ट जिले के चिंगमेइरोंग निवासी एनजी. याइस्कुल सिंह का पुत्र है।
पुलिस के अनुसार, उसे 28 अगस्त को थौबल थाना क्षेत्र के अंतर्गत वांगजिंग बाजार के निकट हेरोक क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

