home page

कोकराझार में शव मिलने से फैली सनसनी

 | 

कोकराझार (असम), 30 सितम्बर (हि.स.)। कोकराझार जिला शहर के वार्ड नंबर 7 स्थित बागानशाली इलाके में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद होने के चलते इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, बागानशाली में सड़क किनारे एक बिजली के खंभे के पास स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही कोकराझार पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद करने के साथ ही घटना की प्रारंभिक जांच शुरू की।

मृतक की पहचान अंतिम सूचना मिलने तक नहीं हो पाई थी। घटना की परिस्थितियां संदिग्ध होने के कारण पुलिस इस आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है कि कहीं व्यक्ति की हत्या कर शव को वहां लाकर तो नहीं फेंका गया। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस ने मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के साथ-साथ घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा