home page

अनोखी चोरी की वारदात, बरपेटा में ई-रिक्शा पर ले गए कैश बॉक्स सहित मेज

 | 

बरपेटा (असम), 08 मई, (हि.स.)। बरपेटा जिले के हाउली शहर में चोरों द्वारा एक अनोखी चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चोर ई-रिक्शा में दुकान के कैश बॉक्स से जुड़ी पूरी मेज ही उठाकर ले गए।

बताया गया है कि हाउली रास मंदिर के सामने स्थित एक पशु खाद्य के थोक दुकान के बरामदे से चोर मेज को चोरी कर ले गए। मेज के साथ दुकान का कैश बॉक्स भी जुड़ा हुआ था।

दुकानदार के अनुसार कैश बॉक्स में लगभग पांच लाख रुपये नकद रखे हुए थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश