home page

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने जीरो घाटी का किया दौरा

 | 

जीरो (अरूणाचल), 28 अप्रैल (हि.स.)।केंद्रीय मंत्री

बीएल वर्मा ने अरुणाचल प्रदेश के लोवर सुबनसिरी जिला जीरो घाटी का दौरा किया और

केंद्र की नीतियों से जमीनी स्तर पर हो रहे बदलावों को प्रत्यक्ष रूप से देखा।

उन्होंने पाई गेट पर पीएमएवाई (शहरी) आवास और हांग में पुण्यो उचित मूल्य की

दुकान का निरीक्षण किया। मंत्री ने मात्र आंकड़ों से परे जाकर यह सुनिश्चित किया

कि एनएफएसए के तहत किए गए वादे और खाद्य सुरक्षा स्थानीय परिवारों के लिए

वास्तविकता बन रहे हैं।

उन्होंने जीरो में हांग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केंद्र और एकीकृत जल

पार्क ने विकास के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया, जो गांव समुदाय के शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है, साथ ही अपातानी पठार की प्रसिद्ध कृषि परंपराओं को एक समृद्ध, टिकाऊ अर्थव्यवस्था में आधुनिक रूप देता है।

सीखे झील जैसे दर्शनीय स्थलों के

अपने दौरे के दौरान, वर्मा ने अरुणाचल प्रदेश की जमकर प्रशंसा करते हुए इस बात

की पुष्टि की कि डबल इंजन सरकार द्वारा पीएम-देवीनई जैसी लक्षित निधि का उपयोग

विशेष रूप से क्षेत्र की लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता की रक्षा करने के साथ-साथ यहां

के लोगों को आधुनिक बुनियादी ढांचा और सामाजिक न्याय प्रदान करने के लिए किया गया

है।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी