बाढ़ का जायजा लेने अरूणाचल पहुंचे दो केंद्रीय मंत्री
इटानगर, 30 जून (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश में आई बाढ़ के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए आज दो केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और किरेन रिजिजू स्थिति और हालिया आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा करने के लिए राज्य के दौरे पर पहुंचे।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अरुणाचल पहुंचे दोनों केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने स्थिति का व्यक्तिगत रूप से तुरंत चिंता और समर्थन दिखाया, साथ ही हालात का जायजा लेने के लिए दो केंद्रीय मंत्रियों को राज्य के दौरे भेजा।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनका यह दौरा ज़रूरत के इस समय में अरुणाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़े रहने के भारत सरकार के अटूट संकल्प को दर्शाता है।
हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

