राहुल गांधी और उनकी कंपनी देश को असुरक्षित करने में जुटी है : सर्बानंद सोनोवाल
गुवाहाटी, 2 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बोलते हैं और देश में लोकतंत्र बचाने के नाम पर विरोध प्रदर्शन करते हैं।
सोनोवाल ने कहा कि जो राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बातें करते हैं, वही देश में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था बचाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी एंड कंपनी देश को असुरक्षित करने के लिए काम कर रही है।
इसके विपरीत भाजपा की प्राथमिकता हमेशा 'नेशन फर्स्ट' यानी राष्ट्र प्रथम रही है। केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को असम प्रदेश भाजपा की सांगठनिक बैठक में हिस्सा लेने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए ये बातें कहीं। बैठक में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

