home page

ईवीएम और स्ट्रॉन्ग रूम का बहाना बनाकर पलायन का रास्ता तैयार कर रहे हैं गौरव गोगोई: पबित्र मार्घेरिटा

 | 
ईवीएम और स्ट्रॉन्ग रूम का बहाना बनाकर पलायन का रास्ता तैयार कर रहे हैं गौरव गोगोई: पबित्र मार्घेरिटा


जोरहाट (असम), 18 अप्रैल (हि.स.) । केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे ईवीएम और स्ट्रॉन्ग रूम को मुद्दा बनाकर चुनाव परिणाम से पहले ही “पलायन का रास्ता” तैयार कर रहे हैं।

शनिवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि गौरव गोगोई और असम कांग्रेस के नेता देवब्रत सैकिया- दोनों इस बार चुनाव में हार का सामना करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि जोरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए की जीत निश्चित है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में जनता का व्यापक समर्थन एनडीए के पक्ष में है, जिसके चलते सभी सीटों पर जीत तय मानी जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश