उदालगुड़ी में शव बरामद होने से फैली सनसनी
| May 2, 2026, 09:11 IST
उदालगुड़ी (असम), 2 मई (हि.स.)। उदालगुड़ी-कलाइगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरुबेंगेरा इलाके में एक शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आज बताया कि शव सड़क के समीप स्थित जंगल से शुक्रवार की शाम को बरामद किया गया।
स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उदालगुड़ी और कलाइगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
मृतक एक अज्ञात पुरुष बताया जा रहा है, जो शर्ट और जींस पहने हुए था। शव के पास से 26 अप्रैल का केरल से गुवाहाटी आने वाली ट्रेन का टिकट भी बरामद किया गया है।
अंतिम सुचना मिलनेे तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को उदालगुड़ी सिविल अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख दिया है तथा मामले की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

