कछार में अस्पताल के तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
| Nov 9, 2026, 17:08 IST
कछार (असम), 09 नवंबर (हि.स.)। असम के कछार जिले के धोलाई स्थित विद्यरत्नपुर अस्पताल के तालाब से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और उसकी मौत के वास्तविक कारणों का भी पता नहीं चल सका है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामले में आगे की जांच जारी है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

