उल्फा (स्वा) केडर गिरफ्तार
शिवसागर (असम), 06 मई (हि.स.) । शिवसागर जिले के डिमौ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) स्वाधीन (स्वा) के एक कैडर को गिरफ्तार किया है। कैडर के पास से विस्फोटक एवं जिंदा कारतूस आदि बरामद किया गया है।
डिमौ पुलिस ने बुधवार को बताया है कि डिमौ पुलिस द्वारा पालेंगी धान्य पथार इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान उल्फा (स्वा) कैडर को गिरफ्तार किया गया हे। कैडर की पहचान वीरेन चेतिया उर्फ रन्टू असम के रूप में की गई है।
गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने 7 ग्रेनेड, 13 राउंड जिंता कारतूस के साथ नगद धन के अलावा अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

