home page

आज असम विधानसभा अधिवेशन का तीसरा दिन, यूसीसी विधेयक होगा पेश

 | 
आज असम विधानसभा अधिवेशन का तीसरा दिन, यूसीसी विधेयक होगा पेश


गुवाहाटी, 25 मई, (हि.स.)। असम विधानसभा के जारी अधिवेशन के तीसरे दिन सोमवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) विधेयक सदन में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा विधानसभा में “यूनिफॉर्म सिविल कोड असम बिल” प्रस्तुत करेंगे।

इसके साथ ही मंत्री अजंता नेओग महिला उत्पीड़न निवारण अधिनियम से संबंधित एक संकल्प प्रस्ताव भी सदन में पेश करेंगी।

विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से जुड़े संकल्प प्रस्ताव पर भी चर्चा और प्रस्तुति होने की संभावना है। अधिवेशन के दौरान इन महत्वपूर्ण विधायी प्रस्तावों पर सभी की नजर बनी हुई है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश