home page

मेरापानी के माजगुड़ी में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत

 | 
मेरापानी के माजगुड़ी में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत


गोलाघाट (असम), 19 जुलाई (हि.स.)। गोलाघाट जिले के मेरापानी के माजगुड़ी क्षेत्र में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान प्रिंस मेच और प्रेम कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है। दोनों गोलाघाट जिले के निवासी थे।

हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश