home page

दो भाई-बहनों की तालाब में डूबने से मौत

 | 
दो भाई-बहनों की तालाब में डूबने से मौत


उदालगुड़ी (असम), 17 जुलाई (हि.स.)। असम के उदालगुड़ी जिले के गरुवाझार क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो भाई-बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने आज बताया कि दोनों बच्चे घर के समीप तालाब में नहाने गए थे, जहां यह हादसा हुआ।

मृत बच्चों की पहचान गरुवाझार निवासी नौ वर्षीय छिदुल अली और आठ वर्षीय इकरामुल हुसैन के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश