एमजीएनरेगा का साइनबोर्ड गिरने से दो बच्चियों की मौत, एक घायल
| Jul 15, 2026, 18:04 IST
नगांव (असम), 15 जुलाई (हि.स.)। असम के बटद्रवा के धनियाभेटी इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में एमजीएनरेगा का साइनबोर्ड गिरने से दो स्कूली बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्रा घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, बच्चियां साइनबोर्ड के पास खेल रही थीं, तभी वह अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसे में तहिदा खातून और रीमा खातून की मौके पर ही मौत हो गई। घायल छात्रा का उपचार चल रहा है।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

