ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, दो व्यक्ति घायल
| May 20, 2026, 10:12 IST
गुवाहाटी (असम), 20 (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के जालुकबारी थाना इलाके में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से ट्रक का चालक और खलासी गंभीर रुप से घायल हो गया।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि जालुकबारी थाना क्षेत्र इलाके में स्थित ब्रह्मपुत्र नदी पर बने सराईघाट पुल के निकट ट्रक का चालक ट्रक से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसकी वजह से ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया । ट्रक पलट जाने की वजह से ट्रक का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एन्ड अस्पताल भर्ती कराया गया है।
ट्रक हरियाणा रजिस्ट्रेशन का बताया गया है। ट्रक में फ्लिपकार्ट का सामान लदा हुआ था। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

