home page

सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

 | 

गुवाहाटी, 28 अप्रैल (हि.स.)। गुवाहाटी के चांदमारी थाना इलाके में हुई एक सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीती रात चांदमारी थाना क्षेत्र के असम राज्य चिड़ियाखाना के करीब रॉयल एनफील्ड और पल्सर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी।

एक बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मानव राभा और निर्मला बोडो के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी