home page

सड़क दुर्घटना में दो की मौत

 | 
सड़क दुर्घटना में दो की मौत


कामरूप (असम), 04 मार्च (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिले के पलाशबारी में आज हुए सड़क हादसे में दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि होली के दिन पलाशबारी के लोहारघाट इलाके में दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रसेनजीत दास और रविन राभा के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सड़क हादसे में मारे गए दोनों युवकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी