वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में शामिल दो तस्कर गिरफ्तार
गुवाहाटी, 26 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर की सोनापुर पुलिस ने वन्य जीवों के अंगों की तस्करी मामले में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोनापुर पुलिस ने वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के खिलाफ एक गुप्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान सोनापुर के मेधिकुची में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार तस्करों के पास से छह मखमली हिरण के यूरिन ग्लैंड जब्त किए गए। दोनों तस्करों की पहचान अरुणाचल प्रदेश के मोगे दाये और नकफुआ वांगचा के रूप में हुई।
गिरफ्तार दोनों आरोपितों पर विदेशों में वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करने की कोशिश का शक है। पुलिस इस संबंध में वन्य प्राणी अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

