सतिया में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
बिश्वनाथ (असम), 19 अप्रैल (हि.स.)। सतिया क्षेत्र में विभिन्न समय पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।
मामला उस समय सामने आया जब सतिया नगर पालिका का कचरा निष्कासन वाहन एक बालिका मध्य विद्यालय परिसर में खड़ा किया गया था। नगर पालिका के एक कर्मचारी ने वाहन की बैटरी गायब देखी और इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी।
सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई, जिससे आरोपितों की पहचान करने में सहायता मिली।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रमजान अली और इंताज अली नामक दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

