वशिष्ठ पुलिस ने किया दो शातिर चोर गिरफ्तार
| May 3, 2026, 16:20 IST
गुवाहाटी, 03 मई (हि.स.)। राजधानी गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान धुबड़ी के मोहम्मद मजुम अली और छयगांव के मोहम्मद सामन अली के रूप में की गई है।
वशिष्ठ पुलिस ने आज बताया है कि दोनों आरोपितों ने 26 अप्रैल की रात बेलतला स्थित एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की थी। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपितों तक पहुंच बनाई।
पुलिस ने दोनों के पास से चांदी के आभूषण और चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

