home page

मेखेला चादर पहनकर चोरी करने वाले दो पुरुष एवं एक महिला चोर गिरफ्तार

 | 
मेखेला चादर पहनकर चोरी करने वाले दो पुरुष एवं एक महिला चोर गिरफ्तार


मेखेला चादर पहनकर चोरी करने वाले दो पुरुष एवं एक महिला चोर गिरफ्तार


गुवाहाटी, 18 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी गुवाहाटी के वशिष्ठ थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है, जहां दो पुरुष चोर पारंपरिक असमिया महिला पोशाक मेखेला चादर पहनकर रात के समय चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों की पहचान गगन बर्मन और जानमणि शर्मा के रूप में हुई है। दोनों आरोपित महिलाओं के कपड़े पहनकर इलाके में घूमते थे ताकि किसी को उन पर शक न हो और आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दे सकें।

जांच में यह भी सामने आया है कि जानमणि शर्मा की पत्नी धनदा देवी भी इन दोनों के साथ चोरी की घटनाओं में शामिल रहती थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपितों को महिलाओं के वेश में घूमते हुए देखा गया, जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें पहचान कर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किए गए दो वाहन और सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। मामले की आगे जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश