असम : सामगुरी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर मौत
| Feb 26, 2026, 15:20 IST
नगांव (असम), 26 फरवरी (हि.स.)। सामगुरी के अंतर्गत तेलिया गांव में हुए भीषण सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार काे बताया कि एक ब्रेजा कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार में चल रही कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
मृतकों में एक की पहचान द्वीपेन राजखोवा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

