सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत
चिरांग (असम), 16 मई (हि.स.)। चिरांग जिले के उत्तर सिलवाड़ी इलाके में हुए सड़क हादसे में एक दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि जिले के उत्तर सिलवाड़ी इलाके में वाहन के चपेट में आने से स्कूटी पर सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सीआईएसएफ के जवान राहुल राय और उनकी पत्नी अनामिका पाटवारी राय के रूप में की गई है। जबकि उनकी एकमात्र बेटी कस्तूरी राय गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए लोअर असम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों शव का पंचनामा बनाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। दंपति की अचानक हुई मौत की वजह से पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

