नारायणपुर में एनएच-15 पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत
| Aug 16, 2026, 11:17 IST
लखीमपुर (असम), 16 अगस्त (हि.स.)। असम के नारायणपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार, एक ही दिशा में जा रहे तीन मालवाहक ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एएस 31 सी 1157 नंबर वाले ट्रक के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद दो ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गए। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

