home page

ट्रक केॉी चपेट में आने से दो की मौत

 | 

जोरहाट (असम), 13 मार्च (हि.स.)। जोरहाट जिले के टियक इलाके में ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के टियक के बादूलीपोखरी तीनाली इलाके में ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

मृत महिलाओं की पहचान उमाबाड़ी बागान की कुसुम ग्वाला और जोनमनी ग्वाला के रूप में की गई है। घटना के समय दोनों महिला स्कूटी से जा रहे थीं। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गयीं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी