home page

डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो की मौत

 | 

डिब्रूगढ़ (असम), 22 अक्टूबर (हि.स.)। डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के पास गुरुवार तड़के सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। डिब्रूगढ़ शहर की दिशा से बरबरुवा की ओर जाते समय एक वाहन पेड़ से टकरा गया। हादसे में तिनसुकिया निवासी ऋशिराज माउत (20) और टिंगखोंग के लक्ष्यज्योति फुकन (21) की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों युवक सुबह तक बिना किसी मदद के सड़क के किनारे पड़े रहे क्योंकि उस समय सड़क पर लोगों की आवाजाही नहीं के बराबर थी। काफी समय बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय