असम: भीषण सड़क हादसा, तालाब में गिरी स्विफ्ट कार; दो की मौत
| Sep 1, 2026, 12:36 IST
शोणितपुर (असम), 1 सितंबर (हि.स.)। असम के जामुगुड़ीहाट के कुसुमटोला में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चार लेन वाली सड़क से एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरी।
हादसे में कार के अंदर फंसे दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

