home page

इंफाल हवाई अड्डे पर दो किलो अफीम जब्त, प्रीपाक (प्रो) उग्रवादी गिरफ्तार

 | 
इंफाल हवाई अड्डे पर दो किलो अफीम जब्त, प्रीपाक (प्रो) उग्रवादी गिरफ्तार


इंफाल हवाई अड्डे पर दो किलो अफीम जब्त, प्रीपाक (प्रो) उग्रवादी गिरफ्तार


इंफाल, 04 मार्च (हि.स.)। इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सामानों की स्क्रीनिंग के दौरान लगभग दो किलोग्राम अफीम बरामद की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है।

अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी कि यह बरामदगी नियमित जांच प्रक्रिया के दौरान हुई। जब्त किए गए सामान के स्रोत का पता लगाने तथा इसके ट्रांजिट में शामिल लोगों की पहचान के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं,एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने एक कथित उगाहीकर्ता को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान अचोम लुवांगबा मैतेई (44) के रूप में हुई है। वह प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक (प्रो) का सक्रिय सदस्य बताया गया है। उसे इंफाल पश्चिम जिले के लांगोल क्षेत्र के वांगदेई मैतेई लैकाई से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से चार मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद किया गया। सुरक्षा एजेंसियां उसके नेटवर्क और उगाही गतिविधियों में संलिप्तता की जांच कर रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश