सड़क हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
| Nov 4, 2026, 11:49 IST
मोरीगांव (असम), 04 नवंबर (हि.स.)। मोरीगांव जिले के जागीरोड थाना के समीप हुए एक सड़क हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जागीरोड इलाके में स्थित रेलवे फ्लाईओवर के ऊपर कार (एएस-21एन-2989) और बाइक (एएस-21आर-2221) के बीच बीती देर रात हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान मोरीगांव के प्रवीण डेका और मायंग के महीरूद्दीन के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों को गंभीर अवस्था में बरामदकर उन्नत चिकित्सा के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

